बाराबंकी: 22 नवंबर,2023
बाराबंकी जिले के प्रभारी मंत्री लोक निर्माण जितिन प्रसाद लोक निर्माण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने आज बुधवार को जेठौती राजपूतान रेलवे स्टेशन दरियाबाद पहुंच कर विधानसभा दरियाबाद की लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम की विभिन्न 100 करोड़ की एक दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इसके साथ ही उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाराबंकी के प्रभारी मंत्री राज्य सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अब शहरों के साथ गांव तक बनेगी वर्ल्ड क्लास सड़के’ हम घोषणा मंत्री नहीं बना चाहते कार्य को समय पर धरातल पर उतारा जाएगा उन्होंने कहा कि बाराबंकी को नोएडा बना देंगे ‘विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं उन्होंने अपने संबोधन में दरियाबाद से विधायक और सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के बारे में कहा कि यह जब भी हमसे मिलते हैं या कहीं भी मुलाकात होती है तो सिर्फ विधानसभा दरियाबाद सहित सम्पूर्ण बाराबंकी के विकास हेतु सड़कों और सेतु की बात करते हैं।उन्होंने उपरगामी रेलवे क्रासिंग सेतु सहित सभी परियोजनाओं को जल्द शुरु करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी कर काम की शुरुआत किये जाने के निर्देश दिये।जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि डेढ़ माह में शुरू कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर जहाँ बाराबंकी के एमएलसी अंगद सिंह नदारत रहे वहीं सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, . सांसद बाराबंकी उपेंद्र सिंह रावत, राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सतीश चन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत, विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा,पूर्व विधायक हैदरगढ़ बैजनाथ रावत, विधान परिषद् सदस्य ई. अवनीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अरविंद कुमार मौर्य, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह,दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख आकाश पाण्डेय, पूरे डलाई ब्लॉक प्रमुख रत्नेश कुमार सिंह "मिन्टू" बनीकोडर ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें।
