मुख्य सचिव ने वी0सी0 के माध्यम से इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, पहाड़ीपुर तथा गांधी इंटर कॉलेज-मारूफपुर के प्रधानाचार्य तथा बच्चों से किया संवाद।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य सचिव ने वी0सी0 के माध्यम से इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, पहाड़ीपुर तथा गांधी इंटर कॉलेज-मारूफपुर के प्रधानाचार्य तथा बच्चों से किया संवाद।


दिनांक: 11 अगस्त, 2023

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र नें वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल-पहाड़ीपुर, मऊ तथा गांधी इंटर कॉलेज-मारुफपुर, मऊ के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य तथा बच्चों से संवाद किया।
        अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राम पशुपालन, खेती, रोजगार और शिक्षा आदि के क्षेत्र में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करे। 15 अगस्त, 2022 से हमारे देश का अमृतकाल चल रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने 21 मार्च 2021 से आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ साबरमती से किया था, जिसका समापन 15 अगस्त, 2023 को होना है। इस अवसर को ‘मेरी माटी-मेरा देश’ के रूप मनाया जायेगा।
        उन्होंने कहा कि हमारे शरीर का निर्माण पंचतत्वों (मिट्टी जल, अग्नि, हवा और आकाश) से मिलकर हुआ है। हमारी धरती भी इन्हीं पंच तत्वों से मिलकर बनी है। इन सभी में सबसे महत्वपूर्ण हमारी माटी है, यानी जहां जिस गांव, जिला, प्रदेश और देश में हमारा जन्म हुआ है, से हमें हमारी पहचान मिलती है। 9 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 के बीच हमें अपने बलिदानियों को याद कर उनको श्रद्धांजलि देंगे और यह विचार करेंगे कि हम क्या बलिदान करें कि जिससे हमारा देश विकसित हो सके।
         उन्होंने कहा कि पहले लोगों ने अपने देश को आजाद कराने के लिये बलिदान दिये और अब हम अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये काम करेंगे। उन्होंने मुसहर बस्ती के लोगों को प्रेरित कर 11 बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होेंने प्रधानाध्यापिका सुश्री सना से कहा जिन घरों के बच्चे पढ़ने नहीं आते है, उन बच्चों के घरों में स्वयं और अपने गांव के प्रधान एवं समिति के लोगों के साथ जाकर उनके अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित करें, जिससे गांव में बच्चों की पढ़ाई शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो सके।
          उन्होंने गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा सुश्री पावनी को हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने के लिये शाबासी दी और कहा कि आगामी मऊ दौरे में वह स्वयं उनसे मिलने आयेंगे।
उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया और अपने आस-पास स्वच्छता रखने के लिये भी कहा। उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोगों के शिक्षित होने से गांव का विकास होगा। बच्चों से वार्तालाप के दौरान मुख्य सचिव ने बच्चों एवं सहायक अध्यापकों से शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की और बच्चों से प्रश्न भी पूछे और सही उत्तर प्राप्त होने पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies