महिला सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण सपा की विचारधारा है: नरेन्द्र सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महिला सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण सपा की विचारधारा है: नरेन्द्र सिंह


सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं को सर्वाधिक भागीदारी दिया-

निवर्तमान प्रदेश सचिव ने महिला सभा की नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी-

  प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को नव मनोनीत महिला सभा जिलाध्यक्षों तथा महानगर अध्यक्ष सहित अन्य मनोनीत पदाधिकारियों का जार्जटाऊन स्थित पार्टी कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान किया। श्री सिंह ने महिला पदाधिकारियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सपा नेता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनावों मे महिलाओं के सम्मान का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकारों ने महिलाओं को सर्वाधिक दुर्बलता की ओर ढकेल दिया हे, इस वादाखिलाफी के विरोध में आवाज उठानी होगी। निरंतर बढ़ती महँगाई की मार से सबसे ज्यादा महिलाएं कराह रही हैं क्योंकि परिवार चलाने की सबसे अधिक चिंता महिलाओं पर होती है। आज गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। निवर्तमान प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा सरकार मे महिलाओं और बहन बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षा सहित सुविधाओं की कई योजनाएं वृद्धा-विधवा पेंशन कन्या विवाह अनुदान, कन्या विद्याधन, छात्राओं को निशुल्क शिक्षा एवं लैपटॉप, महिला सुरक्षा १०९० सहित महिला पुलिस की सर्वाधिक भर्ती जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों के अतिरिक्त सर्वाधिक राजनैतिक हिस्सेदारी भी दिया गया था और आज भी राजनैतिक हिस्सेदारी दे रहे हैं। सपा नेता ने यह भी कहा कि भाजपा के कुशासन से विचलित तथा परेशान महिलाएं अखिलेश यादव के सपा शासनकाल को याद कर रही हैं। श्री सिंह ने सभी सम्मानित महिला पदाधिकारियों से अपील किया कि मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित एवं महिला हित में किये गए कार्यों को महिलाओं तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सदस्य संख्या तथा संगठन को विस्तार देते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करना ही हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।
 सभी उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया।
 सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने महिला पदाधिकारियों का सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिये नरेन्द्र सिंह को धन्यवाद देते हुए सभी महिला पदाधिकारियों को पार्टी हित मे जी जान से मेहनत करने तथा संगठन बढ़ाने की अपील किया।
   इस अवसर पर महिला सभा की नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव, उर्मिला यादव, जिलाध्यक्ष जमुनापार सत्यभामा मिश्रा, जिलाध्यक्ष गंगापार प्रतिमा रावत, महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, इन्दु यादव,दान बहादुर मधुर, कुलदीप यादव,निर्मला यादव, कमला यादव, पद्मा यादव, अनीता शुक्ला, मंजू शर्मा, अंकिता श्रीवास्तव, सुरेखा साहू, राज कुमारी, सारिका यादव, इसरत, पूनम सिंह, गीता भारतीय, कंचन श्रीवास्तव, नमिता दास, मालती यादव, सविता कैंथवास,आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies