मिर्जापुर, सहारनपुर: अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देशन में शराब चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सर्किल बेहट जिला सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी जावेद पुत्र रहीश निवासी ग्राम महमूद मजरा रायपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को ईदगाह मिर्जापुर के पास से गिफ्तार किया गया तथा तलाशी गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब रसीला माल्टा हरियाणा मार्का बरामद हुयी। बरामदगी के आधार पर मु0अ0स097/23 धारा 60/63आबकारी अधि0 व 10 यु0पी0 गुण्डा अधि0 पंजीकृत कर एवं विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियक्त के नाम व पता:-
जावेद पुत्र रहीश निवासी ग्राम महमूद मजरा रायपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
बरामदगी का विवरण:-
12 बोतल देशी शराब
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0स0 182 / 19 धारा 5ए /8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
2. मु0अ0स0 13/21 धारा 10 उ0प्र0 गुन्डागर्दी नियन्त्रण अधि0 थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
3. मु0अ0स0 56/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर 4. मु0अ0स0 03/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
5. मु0अ0स0 10/23 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
6. मु0अ0सं0 97/23 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 10 यु0पी0 गुण्डा अधि0 थाना मिर्जापुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 श्री प्रमोद नैन थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर 2. है0का0 1016 मंदीप थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर 3. का0 2453 संदीप कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर