मेजा, प्रयागराज। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ ब्लाक उरूवा चिकित्सा अधीक्षक डा० नीरज सिंह पटेल द्वारा किया गया। अधीक्षक द्वारा
हरी झंडी दिखाकर सारथी वाहन को रवाना किया गया। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
रामनगर से प्रारम्भ होकर चिरैया मोड़ होते हुए पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर पर समाप्त हुई ।इस अवसर पर अधीक्षक डा० नीरज सिंह पटेल द्वारा
बताया गया की परिवार नियोजन में पुरुष भी अपनी अहम जिम्मेदारी निभाऐं एवं
उन्होने यह भी बताया समस्त उपकेन्द्र पर एवं वी०एच०एन०डी० के दौरान बास्केट आफ च्वाइस का विकल्प लक्षित दम्पत्तियों के लिए उपलब्ध है। जिससे लक्षित
दम्पत्ति परिवार नियोजन के किसी भी विकल्प को च्वाइस कर सकता है। इस दौरान जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया संगोष्ठी में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष द्विवेदी द्वारा
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की सफलता हेतु प्रत्येक ए०एन०एम० एवं आशा को पूर्ण
मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा परिवार नियोजन की आवश्यकता एवं इससे परिवार को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा० दुष्यंत सिंह
स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी सी०एस० वर्मा, बी०सी०पी०एम० हरमीत कौर, एस०टी०एस० अंकित
पाण्डेय, श्रीमती पद्यमा चौधरी, मनोज सविता सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर का स्टाफ उपस्थित रहे।


