प्रयागराज : सेक्स रैकेट मामले में नाबालिग से दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, छह आरोपी गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : सेक्स रैकेट मामले में नाबालिग से दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, छह आरोपी गिरफ्तार

Prayagraj: राजापुर में सेक्स रैकेट के मामले में शनिवार को पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। इस मामले में संचालिका समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें लखनऊ और बिहार की दो लड़कियां और तीन ग्राहक भी शामिल हैं। संचालिका सुनीता मिश्रा पिछले कई सालों से राजापुर इलाके में सेक्स रैकेट चला रही थी। कई सफेदपोशों से जान पहचान होने के कारण पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई थी। शुक्रवार रात को भी संचालिका ने पुलिस अधिकारियों को कई लोगों से फोन कराया था। एक एनजीओ ने एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार से शिकायत की थी कि राजापुर में एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। एक नाबालिग से भी धंधा कराया जा रहा है। सूचना पर एसीपी ने टीम के साथ छापा मारकर कई लोगों को मौके से पकड़ लिया। नाबालिग लड़की को भी छुड़ाया गया। मौके से पकड़ी गई संचालिका सुनीता मिश्रा ने जिले के बड़े अफसरों के पास फोन कराना शुरू किया। इससे एक बार तो पुलिस भी बैकफुट पर आ गई थी। गिरफ्तार लोगों में लखनऊ और बिहार की दो लड़कियां व तीन ग्राहक शामिल
मामले में रात भर एफआईआर नहीं दर्ज की गई, शनिवार दिन में रिपोर्ट दर्ज हुई। संचालिका सुनीता मिश्रा के अलावा लखनऊ और बिहार की दो लड़कियों और तीन ग्राहकों कृष्णचंद्र, अभिषेक और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया गया। पुलिस ने आज नाबालिग से दुष्कर्म की धारा के साथ पाक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी। जांच में पता चला है कि संचालिका कई जगह से लड़कियों को बुलवाती थी। कुछ समय अपने साथ रखने के बाद वह दूसरी लड़कियां लेकर आती थी। उसके कॉल डिटेल्स से कई खुलासे हुए हैं। उसके फोन में सोशल मीडिया पर भी तमाम लड़कियों के प्रोफाइल मिले हैं। संचालिका सेक्स रैकेट एक एनजीओ की आड़ में चला रही थी। उसके बारे में भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। नाबालिग से गलत काम कराए जाने की सूचना पर टीम के साथ दबिश देकर सेक्स रैकेट पकड़ा। संचालिका समेत छह लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। नाबालिग को गिरोह से छुड़ा लिया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies