विवाहिता समेत दो का शव फंदे से लटकता मिला, युवती ने दो साल पहले की थी लव मैरिज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विवाहिता समेत दो का शव फंदे से लटकता मिला, युवती ने दो साल पहले की थी लव मैरिज

Prayagraj, शिवकुटी: शहर के शिवकुटी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों की सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतराया। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिवकुटी की रहने वाली अनुराधा शुक्ला (25) की शादी दो वर्ष पूर्व अर्पित नाम के युवक से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। रविवार को अनुराधा शुक्ला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी। उनका शव फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शोरगुल होने पर मुहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शव को चीरघर भेज दिया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फंदे पर लटकती मिली लाश शहर के कैंट एरिया स्थित मौसरैया अशोक नगर में घर के अंदर एक अधेड़ महेश यादव (50) की लाश फंदे से लटकती पाई गई। देर रात हुई घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies