सिपाही की नहीं निकली बरात: भाभी ने ही लगाया दुष्कर्म का आरोप, सनसनीखेज मामले से पूरा परिवार परेशान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सिपाही की नहीं निकली बरात: भाभी ने ही लगाया दुष्कर्म का आरोप, सनसनीखेज मामले से पूरा परिवार परेशान

 


मिर्जापुरयूपी के मिर्जापुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चचेरे देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने की बात कही थी। अब वह किसी और से शादी करने जा रहा है। रविवार को उसकी बरात जानी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। इधर, इस सनसनीखेज मामले से अजीब सी स्थिति हो गई। पूरा परिवार परेशान हो उठा। घटना की जानकरी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग मायूस हो गए। 

महिला बोली- कई माह से कर रहा  शारीरिक शोषण

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सिपाही की आजमगढ़ में तैनाती है। उसकी शादी प्रयागराज में तय हुई है। रविवार को उसकी बरात प्रयागराज जानी थी। इससे पहले शनिवार को सिपाही के बड़े पिता की बहू ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सिपाही उसका कई वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा है। उसी से उसे दो पुत्र हुए। अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। महिला के आरोप पर एसपी ने देहात कोतवाल बृजेश सिंह को आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। देहात कोतवाल आरोपी सिपाही रोहित दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी सिपाही फरार हो गया। इसके चलते रविवार को उसकी बरात नहीं जा सकी।

थाने में हुई पंचायत लेकिन नहीं बनी बात

रविवार को दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला, उसके पति  व उसके अधिवक्ता और आरोपी सिपाही के अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्ष ने आपस में बात की लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। महिला का पति उसे साथ रखने को तैयार है लेकिन वो किसी के साथ नहीं रहना चाहती। सिपाही के साथ शादी की जिद पर अड़ी है।

 देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि महिला ने चचेरे देवर जो सिपाही है, उस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies