ड्रमंडगंज घाटी में डिवाइडर से टकराया ट्रक, खुद को बचाने की कोशिश में चालक-खलासी की गई जान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ड्रमंडगंज घाटी में डिवाइडर से टकराया ट्रक, खुद को बचाने की कोशिश में चालक-खलासी की गई जान

 


मिर्जापुर: रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर ब्रेक फेल होने से एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। अपने बचाव में ट्रक से नीचे कूदने के कारण ट्रक चालक और खलासी गंभरी रूप से घायल हो गए। दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिहार के रोहतास जिले के थाना अमझोर केरपा रामदिहरा निवासी चालक राजा (25) उर्फ तौसीफ खान पुत्र ऐनुल खान अपने खलासी आजम खान (24) पुत्र जफरुद्दीन खान के साथ छत्तीसगढ़ से हाइवा ट्रक पर कोयला लादकर बिहार जा रहे थे। शनिवार रात दो बजे ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। जिससे अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। ब्रेक फेल होते ही घबराहट में चालक और खलासी 100 मीटर पहले ही ट्रक से नीचे कूद पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल खलासी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में मृत चालक और खलासी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना दोनों के परिजनों को दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies