सुर्खियों में रहने वाले चर्चित आईएएस लोकेश एम
लखनऊ - उत्तर प्रदेश शासन ने पाँच आईएएस अधिकारियों को स्थान्तरित करते हुए प्रशान्त त्रिवेदी को एसीएस वित्त से हटाते हुए सहारनपुर तथा कानपुर के मण्डलायुक्त बदले गये ।
बता दें यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आयुष घोटाले की जांच के दायरे में आए एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटा दिया गया है। इनके अलावा कानपुर और सहारनपुर में नए कमिश्नर की नियुक्ति की गई है।
उत्तर प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटाया गया है। वह आयुष घोटाले में ईडी और सीबीआई की जांच के दायरे में थे। इसके अलावा कानपुर के कमिश्नर राजशेखर का तबादला कर लोकेश एम को कानपुर का मण्डलायुक्त नियुक्त किया गया है। दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें सचिव कृषि बनाया गया है। इसके अलावा, यशोद त्रषिकेश भास्कर सहारनपुर के कमिश्नर बनाए गए हैं।

