मैडम लक्ष्मी सिंह जी, पुलिस कमिश्नर नोयडा
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर - देश भर के विभिन्न शहरों में 2660फर्जी तैयार की गई जीएसटी सूची का नोयडा थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है।
प्रदेश की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार रखने वालीं मैडम लक्ष्मी सिंह जी, पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर नोएडा ने कहा कि इस प्रकार फर्जी वाड़ा करने वाले तथा फर्जीवाड़ा कर देश को राजस्व का घाटा पहुंचाने वाले लोगों को कतई बक्सा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि इस प्रकार फर्जीवाड़ा कर एकत्र की गई अवैध संपत्तियों की जांच करा कर जहां सारी सम्पत्तियाँ फ्रीज कराई जाएगी,वही इस काले कारनामे अवैध गोरख धंधा करने वालों के विरुद्ध नोएडा पुलिस कठोरतम कार्यवाही करते हुए न्यायालय से उन्हें किए गए कृत्यों की सजा दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी ।
उल्लेखनीय हो कि नोयडा सेक्टर - 20 की पुलिस ने देश भर के विभिन्न महानगरों में फर्जीवाड़ा कर अब तक 2660 फर्मों का खुलासा कर देश भर में जीएसटी की लगभग ₹25000 हजार करोड़ का चूना लगाने वाले 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹12 लाख 66 हजार रूपये नगद2 660 फर्जी तैयार की गयी जीएसटी फर्म की सूची,32 मोबाइल फोन, 24 कम्प्यूटर, 04 लैपटॉप, 03 हार्ड डिस्क, 118 फर्जी आधार कार्ड, 140 पैन कार्ड समेत 03 कार आदि बरामद किया गया है।
दिनांक 01 जून 2023 को थाना सेक्टर-20 व साइवर/आईटी सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 08 अभियुक्तों 1-मौ0 यासीन 2-आकाश 3-विशाल 4-राजीव 5-अतुल 6-दीपक 7-अश्वनि 8-अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से 12 लाख 66 हजार रूपये नगद, 2660 फर्जी तैयार की गयी जीएसटी फर्म की सूची, 32 मोबाइल फोन, 24 कम्प्यूटर, 04 लैपटॉप, 03 हार्ड डिस्क, 118 फर्जी आधार कार्ड, 140 पैन कार्ड, 03 कार आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी फर्म जीएसटी नम्बर सहित बनाकर बिना माल की डिलिवरी किए बिल तैयार कर जीएसटी रिफन्ड कर (इंपुट टैक्स क्रेडिट) प्राप्त कर सरकारी राजस्व का नुककान पहुँचाते है।
इस सम्बन्ध में थाना सेक्टर-20 पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-मौ0 यासीन निवासी ए-304 बिल्डिंग 90 ए पीएमजीपी कॉलोनी मानखुड मुम्बई।
2-आकाश निवासी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 साहिबाबाद गाजियाबाद।
3-विशाल निवासी बी-4/370 नन्द नगरी दिल्ली 93 मूल पता जयौहरा जिला संतकबीरनगर।
4-राजीव निवासी आर-113 बुद्ध बिहार फेस-1 दिल्ली।
5-अतुल निवासी पी-188 कृष्णविहार दिल्ली, मूल पता ग्राम अडूक नगला जिला हाथरस।
6-दीपक निवासी बी-003 एचआईजी झूलेलाल अपार्टमेन्ट पीतमपुरा दिल्ली।
7-अश्वनि निवासी सेक्टर 71 नोएडा मूल पता बेलथरा रोड जनपद बलिया।
8-अभियुक्ता।
