तीन बच्चों की कुएं में फेंक कर हत्या करने की आरोपी मां गई जेल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तीन बच्चों की कुएं में फेंक कर हत्या करने की आरोपी मां गई जेल

मिर्जापुर , पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के पजरा गांव में पति से फोन पर विवाद के बाद अपने बच्चों को कुएं में फेंक कर हत्या करने की आरोपी मां को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों की डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। इस बीच रविवार को आरोपी महिला का पति भी घर पहुंचा। पुलिस ने घटना के बारे में उससे पूछताछ की।
संतनगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव में शुक्रवार की रात पति से फोन पर विवाद होने के बाद देर रात करीब एक बजे महिला ने अपने तीन बच्चों आकाश, कृति, अनु को घर के पास कुएं में फेंक दिया। इसके बाद कच्चे मकान में आग लगाकर जान देने की कोशिश की। आग की लपटें लगने पर महिला घर के बाहर आकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर महिला के ससुर श्यामधर और परिवार के अन्य लोग आए। शोर सुनकर ग्रामीण भी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया गया। इसके बाद कमरे में बच्चों के नहीं दिखने पर जब महिला सुधा देवी से पूछा गया तो उसने बताया कि बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कृति और अनु के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को सुबह करीब 10.45 बजे तीसरे बच्चे आकाश के शव को बाहर निकला। श्यामधर की तहरीर पर पुलिस ने सुधा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। महिला का पति अमरजीत कोल रविवार को घर पहुंचा। घर पहुंच कर वह दहाड़े मारकर रोने गला। पुलिस ने उससे पूछताछ की। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि पति से पूछताछ की गई है। आरोपी महिला सुधा को जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies