स्टेशन पर तैनात स्टेशन इंचार्ज एवं अन्य सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करेंगे कि आवागमन हेतु अभ्यर्थियों को बस उपलब्ध हो -सुश्रीअन्नपूर्णा गर्ग।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

स्टेशन पर तैनात स्टेशन इंचार्ज एवं अन्य सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करेंगे कि आवागमन हेतु अभ्यर्थियों को बस उपलब्ध हो -सुश्रीअन्नपूर्णा गर्ग।



अपर प्रबंध निदेशक ने 26 व 27 जून को उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के दृष्टिगत परिवहन निगम की तैयारियों के संबंध में दिये निर्देश


लखनऊ: 20 जून, 2023 उ0प्र0 परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक सुश्री अन्नपूर्णा गर्ग ने समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों/सेवा प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 26 व 27 जून, 2023 को आयोजित परीक्षा के दृष्टिगत आवागमन के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के 20 जनपदों यथा अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, प्रयागराज समेत अन्य जनपदों में उक्त परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल 14,27,172 अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं।

     सुश्री गर्ग निदेशक ने कहा है कि ऐसे जनपद जहां पर उक्त परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा रहा है उन जनपदों से भी परीक्षार्थी एवं उनके परिजनों का परीक्षा केन्द्रों पर एक से दो दिन पूर्व ही आवागमन प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों एवं परिजनों के आवागमन के दृष्टिगत परिवहन निगम के समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने स्तर से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि - 

 आवागमन के लिए लोग बस सेवा का उपयोग अधिक करते हैं। उनके आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें सुरक्षित ससमय गन्तव्य तक पहुंचाना परिवहन निगम की जिम्मेदारी एवं दायित्व है।

अपर प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को परीक्षा हेतु परिवहन व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि सुरक्षा आदि व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर तैनात स्टेशन इंचार्ज एवं अन्य सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करेंगे कि आवागमन हेतु अभ्यर्थियों को बस उपलब्ध हो।

अपर प्रबंध निदेशक ने कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि अभ्यर्थियों के मूबमेंट से संबंधित जनपदों के बस स्टेशन पर पूछताछ कक्ष, टी-स्टाल, वाटर कूलर एवं खानपान की व्यवस्था 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अलग से हेल्प लाइन नं0-8114277777 परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध रहेगी। साथ ही निगम का सामान्य हेल्पलाइन नं0-18001802877 भी उपलब्ध रहेगी। बस स्टेशन पर शौचालयांे की स्वच्छता सुनिश्चित करायें एवं पेयजल की व्यवस्था किसी भी कारण से बाधित न रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies