लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने विभागीय समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए ज़रूरी निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने विभागीय समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए ज़रूरी निर्देश


लखनऊ: 19 जून, 2023
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने आज यहाँ लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित तथागत सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिये। श्री प्रसाद ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को प्रत्येक दशा में निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाये। निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय, सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से कार्ययोजना में प्रस्तावित 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत को दीर्घ सेतुओं की समीक्षा की गयी है। लोक निर्माण मंत्री ने कार्ययोजना में प्रस्तावित 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत के दीर्घ सेतुओं सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित की जाने वाली परियोजनाओं को तकनीकी दृष्टि से पूर्ण परीक्षण करा लिया जाये। परियोजना से अधिक से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होना सुनिश्चित करायी जाये। 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उनका नियमित अनुश्रवण कराया जाय और परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाय।
लोक निर्माण मंत्री ने जनपद आजमगढ़ एवं गोरखपुर के मध्य महुला गढ़वल बन्धा पर ग्राम हाजीपुर खड़ेलिया-गोला बाजार के घाघरा नदी (गोला घाट) पर सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण की समीक्षा की और इसके सम्बन्ध में निर्देश दिया कि यथावश्यक नदी की मॉडल स्टडी में प्राप्त परिणाम के अनुसार परियोजना का पुनरीक्षण कराते हुए अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाय।
लोक निर्माण मंत्री ने इसके साथ ही जनपद शाहजहाँपुर की तहसील जलालाबाद में कोलाघाट के निकट रामगंगा नदी एवं बैगुल नदी सेतु की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त सेतु का लोड टेस्ट इत्यादि से सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण करायी जाये। चूंकि यह सेतु राज्यमार्ग पर स्थित है जिसका निकट भविष्य में यातायात को दृष्टिगत रखते हुए दो लेन से 04 लेन में चौड़ीकरण कराये जाने की आवश्यकता होगी। अतः सेतु पर आवागमन अवरूद्ध होने से जनता को हो रही परेशानी एवं मार्ग चौड़ीकरण के दृष्टिगत सेतु के समानांतर नया सेतु प्रस्तावित किया जाये।
लोक निर्माण मंत्री ने उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद बलिया में निर्माणाधीन तीन दीर्घ सेतुओं ग्राम चांदपुर के सामने घाघरा नदी पर सेतु निर्माण, घाघरा नदी पर खरीद-दरौली मार्ग पर सेतु निर्माण, गंगा नदी पर नौरंगा के पास शिवपुर घाट पर सेतु निर्माण की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के सम्बंध में शीघ्रतिशीघ्र ज़रूरी निर्णय लेते हुए अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएँ।
बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, विशेष सचिव लोनीवि आशुतोष द्विवेदी, प्रभुनाथ, के० पी० सिंह लाल धीरेंद्र राव, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग अरविंद कुमार (जैन), प्रमुख अभियन्ता (ग्रामीण सडक) वी० के० श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता (सेतु) अशोक अग्रवाल, प्रबन्ध निदेषक, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 राकेश सिंह के साथ शासन एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित हुए। बैठक में सम्बन्धित क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुवल प्रतिभाग किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies