मिर्जापुर: विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी नसीम का पुत्र अयान (15) अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को आठ बजे पहाड़ी के पास स्थित बंधी मे स्नान करने गया था। अयान तैरने नहीं जानता था। वह नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। कुछ देर तक अयान के न दिखने पर दोस्तो ने शोर मचाया तो दर्जनों की संख्या में स्नान करने वालो ने बंधी में तलाश शुरू किया तो अयान का शव मिला। परिजन चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अयान की मौत से घर में कोहराम मच गया। अयान दो भाई में बड़ा था । कक्षा नौ का छात्र था ।अयान के पिता दुबई में रह कर नौकरी करते हैं। छोटे भाई अदनान व माता व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा ।परिजन घटना की सूचना समाचार लिखे जाने तक पुलिस को नही दी है उनका कहना है कि वे पोष्टमार्टम नही करायेंगे ।
.jpg)