मेजा प्रयागराज। गोण्डा शान्ती फाउंडेशन कार्यालय अशोकपुर टिकिया वजीरगंज के द्वारा चौथे स्तम्भ के रूप में उमेश चंद्र सोनी को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर शान्ती फाउंडेशन गोण्डा की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी ,सचिव गया प्रसाद आनंद, कोषाध्यक्ष रमेश आनंद, संयोजक सुनील कुमार आनंद राज्यपाल अवॉर्डी शिक्षक ने बताया कि समाज में लोगों की आवाज को जन जन तक पहुंचाने और उनका हक दिलाने के लिए मीडिया की महती भूमिका होती है हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऐसे मीडिया कर्मियों को शान्ती फाउंडेशन गोण्डा के द्वारा पत्रकारिता रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है इस अवसर पर प्रयागराज से उमेश चंद्र सोनी पत्रकार को सम्मानित किया गया जिन्होंने मीडिया के माध्यम से गांव और जमीनी किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन और देश कोने कोने तक पहुंचाने का कार्य किया है उनके सम्मान पर पत्रकार,
ए पी सिंह ,राम सिंह पटेल, अतुल तिवारी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।
अखिलेश कुमार मिश्रा, शशिकांत तिवारी,नीरज मिश्रा, रवि गुप्ता, राजेश शुक्ला, जयप्रकाश द्विवेदी,प्रेमानंद मिश्र, सुशील पांडेय ,आशीष शुक्ला, राजेश गौड़ ,विमल पांडेय, राम कैलाश विश्वकर्मा , राजू दुबे, हरिश्चंद्र त्रिपाठी,धनंजय प्रजापति, अखिलेश यादव, चंद्रदीप सिंह ,बुद्धसेन वर्मा , वैभव यादव, राजेश विश्वकर्मा ,शैलेश कुशवाहा,विनोद विश्वकर्मा , रामजी केसरवानी, राहुल यादव, सूरज सोनी, पंकज गुप्ता, अरविंद गुप्ता, योगेश गुप्ता, दीपक शुक्ला ,शुभम तिवारी,आदि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।