दर्दनाक हादसा: रीवा में पलटी कार, प्रयागराज के सुपारी कारोबारी समेत चार की मौत..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दर्दनाक हादसा: रीवा में पलटी कार, प्रयागराज के सुपारी कारोबारी समेत चार की मौत..


प्रयागराज/रीवा: क्योटी फाल में पिकनिक मनाने जा रहे युवकों की कार बुधवार दोपहर रीवा में पलट गई गई। इससे कार में सवार सुपारी कारोबारी शिवम केशरवानी (27), प्रापर्टी डीलर पंकज जायसवाल उर्फ गुड्डू (45), गिट्टी सप्लायर मनीष जायसवाल (29) और सत्यजीत चटर्जी (30) की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में पंडित नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक सिंटू की हालत अब स्थिर है। एक साथ चार लोगों के मौत की खबर मिलते ही कोठापार्चा, मुट्टीगंज और कीडगंज में रहने वाले कारोबारी स्तब्ध रह गए। मृतकों के घर में मातम छा गया।
तेज रफ्तार में थी कार
बताया गया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शहर में रहने वाले 10 लोग दो कार से क्योटी फाल के लिए निकले थे। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत क्योटी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथियों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमौर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाते ही प्रयागराज से परिवार के कुछ सदस्य, करीबी दोस्त सहित अन्य लोग रीवा के लिए निकल गए। कार में सवार थे छह लोग
इसके बाद शहर के लोगों को घटना के बारे में पता चला तो मृतकों के घर रात में भीड़ जमा हो गई। पंकज जायसवाल कीडगंज, सत्यजीत चटर्जी आवास विकास कालोनी झूंसी, मनीष जायसवाल मुट्ठीगंज बरगद गली और शिवम केसरवानी कोठापार्चा डी रोड के निवासी थे।
रीवा के एसपी विवेक सिंह ने बताया कि क्रेटा कार में छह लोग सवार थे, जिसमें से चार की मौत हुई है। सभी लोग क्योटी फाल घूमने आ रहे थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घायल को प्रयागराज के लिए रेफर किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies