मेजा, प्रयागराज: मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत बाजार में बेखौफ बदमाशों ने कट्टे की नोक पर परिजनों को बंधक बना कर मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विजय शंकर जायसवाल अपनी पत्नी प्रिति जैसवाल और दो बच्चों लाडो व देवांश के साथ मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे के समीप पुलिस चौकी के ठीक सामने होल सेल जूता चप्पल और ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है।
बीती देर रात्रि आधा दर्जन बदमाशों ने घर के पीछे छत के रास्ते घर में दाखिल होते हुए तमंचे की नोक पर परिजनों को बंधक बनाते हुए मारपीट कर ज्वेलरी की दुकान से लगभग 8 से 10 लाख आभूषण को पार कर दिया। घटना में विजय शंकर को चोरों ने मार कर घायल कर दिया।
जिनका इलाज निजी हॉस्पिटल में कराया जा रहा है घटना को अंजाम देने के बाद चोर परिजनों को बंधक बनाकर पीछे के रास्ते फरार हो गए। वही चौकी के ठीक सामने हुई घटना को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
जिस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया पुलिस गश्त पर थी फिर भी बेखौफ चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया।
चोरी की घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक मेजा राजेश उपाध्याय से वार्ता किया गया तो उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वही बीच बाजार हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय व मंत्री ओपी पाण्डेय ने कड़ी नाराजगी जताते जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया है।
