मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा के पास मंगलवार को देर शाम को एक खाली मकान के खंडहर में एक युवक का शव मिला। शव के पास नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित सामान मिले हैं। शव सड़ गया है। उससे दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है। बदली कटरा स्थित एक बैंक कार्यालय के बगल में एक खाली मकान है। जो खंडहर में तब्दील हो गया है। वहां मंगलवार को देर शाम को दुर्गंध आने पर लोगों ने जाकर देखा तो शव पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। इस कारण दुर्गंध आ रही है। उसके पास नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित सिरींज आदि मिले हैं। इससे लग रहा है कि वह नशे का आदि था। इसके चलते उसकी मौत हो गई और वह वहीं पड़ा रहा गया। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।