मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
दिनांक 06.06.2023 को जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर जनपद अयोध्या एवं समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा आमजनमानस में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने- अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त/भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की गयी तथा वहाँ पर मौजूद स्थानीय लोगों, युवाओं, दुकानदारों से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम, सौह्रर्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।