तालाब में डूबने से किशोर की मौत, उतराया मिला शव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, उतराया मिला शव

 


मिर्जापुर,अहरौरा। थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के अहिरूपुर बस्ती के पास स्थित कच्चे तालाब में बुधवार को दोपहर में किशोर का शव पानी में उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। क्षेत्र के सोनपुर गांव के अहिरूपुर बस्ती निवासी आशीष बिंद (15) पुत्र कैलाश बिंद मंगलवार की शाम घर से शौच के लिए निकले परंतु घर नहीं लौटे। चिंतित परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। इस बीच बुधवार को दोपहर में तालाब के पानी में किशोर का शव उतराया देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे किशोर के परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि आशीष मंगलवार की शाम शौच के लिए निकला था।

थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशोर तालाब के पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies