मिर्जापुर,हलिया। थाना क्षेत्र के गजरिया गांव स्थित बाणसागर नहर में बुधवार को दोपहर में स्नान करते समय तेज बहाव के चलते युवक बह गया। उसके साथ स्नान कर रहे मौसी के पुत्र ने बाणसागर नहर से बाहर निकल कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर बाणसागर नहर के पास पहुंच कर ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने बाणसागर नहर को बंद कराकर लापता युवक की तलाश शुरू करा दी है। हालांकि देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के करहल गांव निवासी 20 वर्षीय गोकुला प्रसाद पाल अपने गजरिया निवासी मामा शिवदयाल पाल की पुत्री के पुत्र के जन्मदिन पर उनके घर आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को दोपहर में घर पहुंचे। वहां से अपने मौसी के पुत्र 20 वर्षीय राजेश निवासी लखनपुर जिला प्रयागराज के साथ शौच के लिए निकले। शौच के बाद स्नान करने के लिए घर से सौ मीटर दूर स्थित बाणसागर नहर की तरफ गए थे। वहां दोनों लोग स्नान करने लगे। इसी बीच गोकुला प्रसाद बाणसागर नहर के तेज बहाव बहने लगे। उन्हें तेज बहाव में बहते देख राजेश ने बाणसागर नहर से बाहर निकलकर शोर मचाया। घर पहुंचकर गोकुला के बाणसागर नहर में बहने की जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण बाणसागर नहर के पास पंहुचे। ग्रामीणों ने बाणसागर नहर में बहे युवक की तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उप निरीक्षक बाली मौर्य ने मौके पर पहुंचकर बाणसागर नहर को बंद कराते हुए लापता युवक की तलाश शुरू कराई। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि बाण सागर नहर में बहे युवक की तलाश कराई जा रही है।
.jpg)