हैवानियत की हद पार: 12 साल की बालिका से आठ युवकों ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हैवानियत की हद पार: 12 साल की बालिका से आठ युवकों ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

 


गोरखपुरकुशीनगर जनपद से सटे बिहार की सीमा में 12 वर्षीय बालिका से मंगलवार की रात आठ युवकों ने दुष्कर्म किया। बचाने की कोशिश पर आरोपियों ने बालिका के मौसा को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी बालिका को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में बालिका को बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जनपद से सटे बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी। तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

मौसा ने विरोध किया तो उन्हें मारने-पीटने लगे। इसी बीच छह अन्य युवक पहुंच गए। सभी ने बालिका के मौसा को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद बालिका को गन्ने के खेत में ले गए और रातभर दुष्कर्म किया। बालिका के घायल मौसा बुधवार भोर में किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बालिका की तलाश शुरू की। थोड़ी देर में खून से लथपथ बालिका अर्द्धबेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में मिली। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

रामनगर के डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि आठों आरोपियों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो और रविंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। सभी की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। वे लौकरिया थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के रहने वाले हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies