प्रदेश के 05 युवा कवियों को मिलेगा गोपाल दास नीरज स्मृति पुरस्कार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रदेश के 05 युवा कवियों को मिलेगा गोपाल दास नीरज स्मृति पुरस्कार


लखनऊ: 26 जून, 2023

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा गोपालदास नीरज की स्मृति में प्रदेश के 05 युवा कवियों को पुरस्कार दिये जाने हेतु चयनित कर लिया गया है। चयनित नवोदित कवियों में पंकज प्रसुन को उनकी कृति ’’तब गीतों में साथ निभाया’’, डा0 प्रभॉशु कुमार की कृति ’’डा0 प्रभॉशु की कलम से काव्य संग्रह’’, वेद मित्र शुक्ला को ’’एक समंदर गहरा भीतर’’, कृष्ण कुमार ’’कनक’’ को ’’उलझाता छविजाल तुम्हारा’’ तथा सुश्री निशा सिंह ’’नवल’’ को ’’मैं निशा हूॅ’’ के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।
यह जानकारी महानिदेशक/अपर मुख्य सचिव भाषा विभाग जितेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के युवा कवियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश के 05 युवा कवियों को श्री गोपाल दास नीरज की स्मृति में पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी थी। यह कार्य भाषा विभाग, उ0प्र0 शासन के नियंत्रणाधीन उ0प्र0 भाषा संस्थान को इस कार्य का दायित्व सौपा गया था। डॉ0 गोपाल दास नीरज जी उ0प्र0 भाषा संस्थान के दो बार कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके थे। मुख्यमंत्री की प्रदेश के युवा कवियों को प्रोत्साहित करने हेतु यह अनूठी पहल है। प्रदेश के युवा कवियों को इससे प्रोत्साहन प्राप्त होगा तथा नवीन कृत्रियॉ सामने आयेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies