गृह सचिव उ०प्र० के निर्देश के क्रम में, ए0 पी0 सिंह पुलिस अधीक्षक रेलवे, अनुभाग प्रयागराज नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए ।
दिवाकर सिंह
गृह सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत आदेश के क्रम मे मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा नशामुक्त भारत पखवाड़ा मनाये जाने के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज
ए0 पी0 सिंह पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज ! अभियान की अध्यक्षता करते हुए
ए0पी0 सिंह के अध्यक्षता मे दिनांक 25 जून 2023 को अनुभागीय कार्यालय प्रयागराज से समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण व राजकीय रेलवे पुलिस लाइन प्रयागराज के समस्त अधिकारी /कर्मचारी गण द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस लाइन प्रयागराज से शाहगंज चौकी होते हुए जानसेनगंज चौराहा प्रयागराज से राजकीय रेलवे पुलिस लाइन प्रयागराज तक लगभग 3 -4 किलोमीटर तक नशामुक्त भारत बनाने हेतु जागरुकता रैली निकाली गयी ।
रैली से पूर्व , एOपीO सिंह, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज द्वारा नशामुक्त भारत बनाने हेतु अधिकारीयों/कर्मचारीयों को नशा से दूर रहने हेतु अपील करते हुए स्लोगन दिया गया
परिवार से करो प्यार ! नशे को करो इन्कार!!
इस स्लोगन के साथ रैली को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज द्वारा झंडी दिखाकर रवाना करते हुए, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज द्वारा रैली में भाग लिया गया, बाद समाप्त रैली राजकीय रेलवे पुलिस लाइन प्रयागराज मे पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज द्वारा मिष्ठान का वितरण किया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय रेलवे द्वारा जारी स्लोगन परिवार से करो प्यार ! नशे को करो इन्कार !! इस नारे के साथ अनुभाग के समस्त थानों में रैली निकाली गई , जिसमें समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी/ थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी , आरक्षी सभी ने प्रतिभाग किया | उक्त रैली मे जिला प्रशासन व रेलवे के अधिकारी /कर्मचारीगणो का सहयोग रहा ।


