जिलाधिकारी व डीसीपी ने संघ लोक आयोग नई दिल्ली द्वारा आज रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी व डीसीपी ने संघ लोक आयोग नई दिल्ली द्वारा आज रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री व डीसीपी- नगर श्री दीपक भूकर ने संघ लोक आयोग, नई दिल्ली द्वारा आज  रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 को आयोग के द्वारा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजकीय बालिका इंटर  कालेज व ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, होली क्रॉस स्कूल के परीक्षा  केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया I संघ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के आयोजन के सम्बंध में दिए गए समस्त निर्देशों के अनुसार प्रत्येक कार्यवाही निर्धारित समय एवं प्रक्रिया के अनुसार ही हो के निर्देश संबंधित अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों को देते रहे I उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर कंट्रोल रूम में 


CCTV  कैमरा की क्रियाशीलता, प्रकाश, पीने के पानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की है I



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies