प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निरंजन पुल विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निरंजन पुल विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निरंजन पुल विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने मैन पाॅवर बढ़ाकर कार्य को जून के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को निरंजन पुल विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य को मैन पाॅवर बढ़ाकर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होंने रेलवे के मुख्य अभियंता को मैन पाॅवर बढ़ाकर जून के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में कार्य को पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। इसी क्रम में उन्होंने नगर निगम को एक सप्ताह में सिवर लाइन शिफ्टििंग करने के भी निर्देश दिये है। जलकल विभाग को 10 दिनों में पाइप लाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिए है। सहायक अभियंता विद्युत को एक सप्ताह में लाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, मुख्य अभियंता रेलवे श्री नरेन्द्र सिंह, जलकल के महाप्रबंधक श्री कुमार गौरव, अपर पुलिस आयुक्त यातायात श्री सीताराम, सहायक अभियंता विद्युत श्री वी0वी0 राय सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies