आप नेत्री की पोस्ट से मची खलबली: लिखा-मैं अंतिम सच 'मौत' को चखने जा रही हूं, भागते हुए पहुंची पुलिस, और फिर...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आप नेत्री की पोस्ट से मची खलबली: लिखा-मैं अंतिम सच 'मौत' को चखने जा रही हूं, भागते हुए पहुंची पुलिस, और फिर...

 

मैनपुरी में आप नेत्री की फेसबुक पोस्ट से खलबली मच गई। उन्होंने लिखा कि मैं इस दुनिया का अंतिम सच 'मौत' को चखने जा रही हूं। सूचना पुलिस उनके घर पहुंची और मामले की जानकारी ली।  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री ने फेसबुक पर पोस्ट करके सनसनी फैला दी। उन्होंने खुद को अपमानित करने की बात लिखते हुए इस दुनिया को छोड़ने तक की बात लिख दी। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी अचंभित रह गई। सीओ ने महिला नेत्री से बात करके कारण जाना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।  आम आदमी पार्टी की जिला महासचिव महजबीं खानम हैं। वह कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड खानकाह के पास रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक मैसेज किया। उसमें लिखा कि, 'मौत ही इस दुनिया का अंतिम सच है और मैं इसे चखने जा रही हूं। आज मेरे मान सम्मान को ठेस लगी है'। 

सीओ ने महिला नेत्री से बात करके ली जानकारी

पोस्ट करने कुछ ही देर में यह वायरल हो गई। जानकारी पुलिस तक पहुंची तो खलबली मच गई। एसपी विनोद कुमार ने सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह से मामले की जानकारी ली। साथ ही पूरी जानकारी करके कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर सीओ ने महिला नेत्री से बात करके मामले के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।   

बात करने से कर दिया मना 

इस बारे में जानने के लिए जब महजबीं खानम से बात की गई तो उन्होंने फेसबुक पर की गई पोस्ट के बारे में बात करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती है। हालांकि इस दौरान वह काफी परेशान नजर आईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies