होमगार्ड्स मंत्री ने घायल होमगार्ड्स का हालचाल पूछा एवं बेहतर इलाज करने के लिए डॉक्टर को निर्देशित किया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

होमगार्ड्स मंत्री ने घायल होमगार्ड्स का हालचाल पूछा एवं बेहतर इलाज करने के लिए डॉक्टर को निर्देशित किया


लखनऊ: दिनांक: 24 मई, 2023
उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज मथुरा स्थित के0डी0 मेडिकल कालेज पहुँचकर घायल होमगार्ड वीरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने घायल होमगार्ड का हालचाल पूछा एवं संस्थान के डॉक्टर से भी चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भर्ती होमगार्ड का बेहतर इलाज करने के लिए डाक्टर को निर्देशित किया।
श्री प्रजापति ने होमगार्ड वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया एवं बेहतर इलाज के लिए 50 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इलाज बेहतर हो ,इसके लिए हर सम्भव मदद की जायेगी। मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी मदद हो सके इसका भी प्रयास किया जायेगा।
ज्ञातव्य हो कि 20 मई, 2023 को ड्यूटी पर आते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर से होमगार्ड्स वीरेन्द्र सिंह घायल हो गये थे। जिसकी सूचना जिला कमाण्डेंट मथुरा ने मन्त्री को दी। दुर्घटना में होमगार्ड के सर एवं पैर में गंभीर चोटें आयी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies