अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 की व्यवस्थाओं की सराहना की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 की व्यवस्थाओं की सराहना की


लखनऊ: दिनांक: 24 मई, 2023
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 उत्तर प्रदेश में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 4000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे है। इनमें ये कई खिलाड़ी ऐसे है जो विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए खेल की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। ऐसे ही एक खिलाड़ी है अमन कुमार, जो खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा की वॉलीबाल टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
अंडर-19 वॉलीबाल वर्ल्ड चौंपियनशिप, एवीसी कप और अंडर-20 एशियन वॉलीबाल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अमन कुमार को पूरा विश्वास है कि वो कोर्ट पर कमाल दिखाकर इन खेलों में अपनी टीम को पोडियम फिनिश करवा सकेंगे।
हरियाणा के करनाल के निवासी अमन के पिता स्थानीय किसान हैं और उसकी माँ एक गृहिणी है। अमन वर्तमान में एसटीसी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय साई हास्टल में ट्रेनिंग करते है। अमन के दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे से होती है और फिर वो 8 बजे तक अभ्यास शुरू करते है। फिर वो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक कोर्ट पर ट्रेनिंग करते है।
अमन के अनुसार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 जैसे प्लेटफार्म हम जैसे खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म हैं। उन्होंने लखनऊ में खेलों के आयोजन को लेकर की गई व्यवस्थाओं को जमकर सराहा। हालांकि अमन कई चुनौतियों का सामना कर रहे है और उनके सामने कई कठिनाइयां भी रही लेकिन फिर भी उन्हें विश्वास है कि वो खेल की दुनिया में कदम आगे बढ़ा सकेंगे।
वर्तमान में भारत की जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके अमन के दिल में भारत की सीनियर वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करने का सपना है। इसके साथ ही उनका ख्वाब है कि पूरे देश में वॉलीबॉल को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक बच्चे इस खेल को अपनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies