रंगदारी न देने पर दुकानदार को बंधक बनाकर पीटने का आरोपी गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रंगदारी न देने पर दुकानदार को बंधक बनाकर पीटने का आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को बंधक बनाकर मारने-पीटने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर भेज दिया। मामले का खुलासा पुुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शुकवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता कर किया। चुनार थाना क्षेत्र के फलहां हांसीपुर नयापुरा निवासी विकास कुमार सिंह ने 25 मई को थाने में पर तहरीर देकर बताया कि उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर उसको बंधक बनाकर मारापीटा। दुकानदार विकास की तहरीर पर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चुनार क्षेत्र से आरोपी पंकज सिंह निवासी फुलहां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वाराणसी के रोहनियां थाने में कई मुकदमें दर्ज है। इसमें चोरी, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies