कार व बाइक की टक्कर, आग लगने से दोनों जलकर राख
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कार व बाइक की टक्कर, आग लगने से दोनों जलकर राख

जमालपुर। थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे पर बृहस्पतिवार की रात कार और बाइक की आमने -सामने की टक्कर हो गई। बाइक कार के चक्के में फंस कर कुछ दूर घसीटते चली गई। जिससे आग लग गई। आग में कार व बाइक जलकर राख हो गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार जब आग का शोला बनी तो चालक ने कार से निकल कर अपनी जान बचाई। वाराणसी के रामनगर निवासी नीरज कुमार गुप्ता चंदौली जनपद के सैदूपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारी है। बैंक बंद होने के बाद अपनी कार से रामनगर वापस लौट रहा थे। वह जमालपुर थाना क्षेत्र के सरसा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। बाइक कार के चक्के में फंस कर गई। इससे कार के साथ कुछ दूर से घसीटते हुए चली गई। इस दौरान आग लग गई। आग लगने से कार आग का शोला बन गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्टेट हाइवे पर कार में आग लगने पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार चालक ने निकलकर जान बचाया। हादसे में घायल बाइक सवार अशोक कुमार को इलाज के लिए राहगीर अस्पताल ले गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता। कार व बाइक जल गए थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के बाग आग लगने से कार व बाइक जल गए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies