पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्धा
 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की।
गोष्ठी में उपस्थित पूर्व सांसद तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहां देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए।राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाने का क्रेडिट दिया जाता है. उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि भारत में इनफार्मेशन टैक्नोलॉजी को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाई।
श्री खत्री ने कहा आज की विद्वेष पूर्ण राजनीति के विरुद्ध
राजीव गांधी अपने विरोधियों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते थे। साल 1991 में जब राजीव गांधी की हत्या कर दी गई, तो एक पत्रकार ने भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी से संपर्क किया। उन्होंने पत्रकार को अपने घर बुलाया और कहा कि अगर वे विपक्ष के नेता के नाते उनसे राजीव गांधी के ख़िलाफ़ कुछ सुनना चाहते हैं, तो वे एक भी शब्द राजीव गांधी के ख़िलाफ़ नहीं कहेंगे, क्योंकि राजीव गांधी की मदद की वजह से ही वे ज़िन्दा हैं।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में 21वीं सदी के भारत का जो सपना देखा था उसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहे। उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में जाना जाता है।
गोष्ठी को प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,महानगर अध्यक्ष वेद सिंह, कविंद्र साहनी ,शैलेंद्र मणि पांडे ,राम अभिलाष पांडे ,राम अवध पासी, राम बहादुर सिंह ,प्रमिला राजपूत, अशोक कनौजिया, प्रेम प्रकाश पांडे,पूर्व विधायक माधव प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies