हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से प्रथम उड़ान से 288 हज यात्रियों का पहला जत्था सकुशल रवाना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से प्रथम उड़ान से 288 हज यात्रियों का पहला जत्था सकुशल रवाना


लखनऊ: 21 मई, 2023

हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से प्रथम उड़ान से 288 हज यात्रियों का पहला जत्था सकुशल आज 21 मई 2023 को अपने निर्धारित समय 12:00 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गया। मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर लखनऊ पर हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में ईमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्री दानिश आजाद अंसारी, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज एवं अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति मोहसिन रजा, विधायक जया देवी व उ०प्र० राज्य हज समिति के सदस्यगण, निदेशक जे० रीभा आई.ए.एस व निदेशालय अल्पसंख्यक कल्याण उ०प्र० के अन्य अधिकारी व जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों ने हज यात्रियों को बधाई देते हुए देश व प्रदेश सरकार व हज की सेवा में लगे हुए लोगों के लिए व मुल्क की फलाह-बहबूद व तरक्की की दुआ करने की गुजारिश के साथ हरी झंडी दिखाकर यात्रियों की बसों को हवाई अड्डे के लिए रवाना किया। हवाई अड्डे पर यात्रियों की उड़ान का शुभारम्भ लखनऊ के जिलाधिकारी महोदय श्री सूर्यपाल गंगवार ने फीता काटकर किया। 

इस अवसर पर राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हज यात्रियों से अपील किया। कि हज की इबादत के दौरान वह अपनी दुआओं में देश की तरक्की, अमन व खुशहाली बनाएं रखने की भी दुआ करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है और हज यात्रियों की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

इस अवसर पर एयरपोर्ट पर सऊदी सरकार व सऊदी एयरलाइंस के अधिकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी, कस्टम इमीग्रेशन व हज समिति के अधिकारीगण ने पुष्प देकर जायरीन को विदा किया। आज की उड़ान की मुख्य विशेषता है कि पूरे विश्व से हज 2023 हेतु मदीना मुनव्वराह पहुँचने वाली यह प्रथम हज उड़ान है, जिसके यात्रियों का स्वागत सऊदी अरब काउन प्रिंस व नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज मंत्रालय व हज से सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा मदीना पहुँचने पर किया जायेगा।

प्रथम उड़ान संख्या एस0वी0 3891 से 288 हज यात्रियों में जिसमें 149 पुरुष व 139 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान में सबसे अधिक 150 हज यात्री लखनऊ के व 94 हज यात्री बाराबंकी के गये हैं। इसके अतिरिक्त इस उड़ान से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अब्दुल मोईन अपने परिवार सहित व वुमेन पसर्नल लॉ बोर्ड की चेयरमैन शाइस्ता अम्बर अपने पुत्र के साथ रवाना हुई। द्वितीय उड़ान संख्या एस०पी० 3895 से 282 हज यात्रियों में 151 पुरुष एवं 131 महिलाएं सम्मिलित है। इस उड़ान में सबसे अधिक बाराबंकी जिले के 85, रायबरेली जिले के 61, लखनऊ के 49 व उन्नाव के 46 हज यात्री हैं।

आगामी उड़ान के हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि वह अपना वीजा हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट पर लॉगइन कर निकालकर साथ रखें। यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के एस०पी० तिवारी सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies