उज्जवला योजना के चेयरमैन मनोनीत हुए राजकुमार अग्रवाल ,ढिल्लो ने कहा समाज सेवा मेहनत और लगन के आधार पर दी गई जिम्मेदारी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उज्जवला योजना के चेयरमैन मनोनीत हुए राजकुमार अग्रवाल ,ढिल्लो ने कहा समाज सेवा मेहनत और लगन के आधार पर दी गई जिम्मेदारी

 


नई दिल्ली से  - प्रदीप बच्चन की खास रिपोर्ट,

      पूर्वी दिल्ली के त्रिलोक पुरी विधान सभा क्षेत्र से -राजकुमार अग्रवाल को, भाजपा जनपद -मयूर विहार का चेयरमैन मनोनित,भाजपा(नई दिल्ली) के प्रधान मंत्री उज्जवला योजना का चेयरमैन- राजकुमार ढिल्लो द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर राजकुमार ढिल्लो ने कहा कि, "राजकुमार अग्रवाल को विधान सभा का चेयरमैन मनोनीत करते हुए आज हमें बड़ा हर्ष महसूस हो रहा है। औऱ उन्हें यह  दायित्व उनकी मेहनत और लगन के आधार पर दिया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि "हमें यह उम्मीद ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि अग्रवाल जी अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा त्रिलोक पुरी विधान सभा के जन जन तक इस योजना का लाभ पहुंचा कर आदरणीय प्रधान मंत्री जी कि इस योजना को सफल बनाएंगे"। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थिति रहे। वहीं राज कुमार अग्रवाल ने जहाँ राज कुमार ढिल्लो का आभार प्रकट किया। वहीं उपस्थिति कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "आप लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूँगा"।  राज कुमार अग्रवाल ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप बच्चन को आगे बताया कि "भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में, देश के विकास को गति प्रदान कर रही है। मैं विधान सभा वासियों के जनहित के लिये 24 घंटे सेवा करने को तत्पर रहूंगा। ताकि मै पार्टी एवं विधानसभा वासियों के कसौटी पर खरा उतर सकूँ"।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies