प्रयागराज: नाले के पानी की जांच में पोलियो का वायरस मिला है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। यह जांच रैंडम आधार पर WHO की ओर से कराई गई थी और पुराने शहर के गऊघाट इलाके से नाले के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है। बताया जाता है कि रिपोर्ट में पोलियो का म्यूटेंट-6 वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों माने तो यह वायरस खतरनाक नहीं होता है और इसका शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है। WHO की ओर से हर महीने इस तरह की रैंडड सैंपलिंग कर जांच कराई जाती है। टेंट - 6 वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों पर इसका असर होता है। इसके मद्देनजर पोलियो टीकाकरण अभियान को और तेजी से चलाने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि वायरस भले ही शरीर पर प्रभाव न डाल पाएगा लेकिन इसकी मौजूदगी खतरनाक साबित हो सकती है। इसको लेकर डॉक्टरों को सचेत किया गया है। रविवार से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। यह छह दिनों तक चलेगा। सार्वजनिक स्थानों से लेकर घर-घर जाकर 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
क्या कहते हैं अधिकारीWHO के डॉक्टर आलोक कुमार का कहना है की यह वैक्सीन वायरस है जो पोलियो की खुराक में मिला होता है। इसे म्यूटेंट कहना गलत है। इससे बच्चों को कोई खतरा नहीं है। फिलहाल सतर्कता बरती जा रही है।
28 मई पोलियो दिवस पर दारागंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज मे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व मे मुख्य अतिथि पार्षद पप्पू निषाद जी ने बच्चो को दो बूद पोलियो ड्राप पिला कर सुरूवात की। डॉ. अनिल ने इस अभियान मे 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चो को दवा पिलाई जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक घर जा जा कर दवा पिलाई जाएगी। अन्तराष्ट्रीय कलाकार समाजसेवी राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकान जी ने लोगो से अपिल किया भारत से पोलियो को जड से समाप्त करने के लिए अपने बच्चो मे कोई चूक न होने दें, पोलियो की खुराक हर बार पिलाने पोलियो पर भारत की जीत बनाए रखने मे योगदान दें।
साथ ही कोविड से बचने के लिए उसके दियए गए निर्देशों का पालन करें। डॉ. अनिल कुमार ने पोलियो टीम को हर गली मोहल्ले झोपड पट्टी में भेज कर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिये रवाना किया। दुकानजी पोलियो परिधान पहनकर लोगों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाया। साथ ही घूम घूम कर लोगों को जागरूक करते रहे। उपस्थित लोगों मे डॉ. अशोक कुशवाहा, आयुष चिकित्साधिकारी पिंकी चौधरी, प्रभात मिश्रा के अलावा समस्त सुपरवाइजर उपस्थित थे।
.jpg)
.jpg)