एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर तीन लाख नकदी समेत 10 लाख की चोरी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर तीन लाख नकदी समेत 10 लाख की चोरी

 


कौशांबी: कस्बा स्थित हजरतगंज वार्ड में शनिवार की रात बदमाशो ने एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर दस लाख रुपए का जेवर व तीन लाख नकद उठा ले गए। जिलाध्यक्ष परिवार समेत शुक्रवार को देवा शरीफ ज्यारत करने गए थे। शनिवार की रात दो बजे घर वापस लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। कस्बा के हजरतगंज मोहल्ले के मो. सुएब एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष हैं। वह कस्बे में एक गेस्ट हॉउस खोल रखा हैं। नगर निकाय चुनाव में उन्हें पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। शुक्रवार को मो. सुएब घर का ताला बंद कर सपरिवार देवा शरीफ ज्यारत करने चले गए। शनिवार की रात दो बजे वापस लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर नीचे व ऊपर के कमरों में रखी आलमारियों का लॉकर टूटा हुआ था।

सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियो में रखा मां, बहन व पत्नी का सोने का तीन हार, तीन झालर, तीन टीका, दो मंगल सूत्र, चार अंगूठी, दो नथिया, लगभग एक किलो चांदी के जेवरात व तीन लाख रुपया नकद बदमाश उठा ले गए। रात में ही मो. सुएब ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस फ़ौरी तौर पर जांच कर वापस लौट आई।

नहीं बुलाया गया डॉग स्कवायड

कस्बे बदमाशों ने नकदी जेवर समेत 13 लाख रुपये का समान समेट ले गए। पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। मो. सुएब का कहना हैं कि पुलिस को रात में ही सूचना दी गई। लेकिन पुलिस सिर्फ तहरीर बदलकर देने की बात कह रही हैं। रात में ही सूचना देने के बाद अगर पुलिस डॉग स्कवायड की टीम बुलाती तो कुछ न कुछ जरूर पता चलता।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies