लखनऊ: 25 मई, 2023
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज अपरान्ह 25 मई, 2023 से 28 मई, 2023 तक फिरोजाबाद, आगरा एवं मैनपुरी के भ्रमण पर जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज अपराह्न 03ः00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर देर शाम तक जनपद मैनपुरी पहुंचेगे। वहां पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जिला प्रशासन मैनपुरी के साथ मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी लेगे।
अगले दिन 26 मई, 2023 को पूर्वाह्न 10ः15 बजे सिंधिया तिराहा मैनपुरी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण/जनसभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे। अगले दिन 27 मई, 2023 को पूर्वाह्न 09ः00 बजे ए0के0 वैश्य मैरिज होम, घिरोर मैनपुरी में नगर पंचायत घिरोर के नवनिर्वाचित चेयरमैन यतेन्द्र जैन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
इसके उपरान्त 10ः30 बजे नगर पालिका परिषद मैनपुरी के नवनिर्वाचित चेयरमैन संगीता गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लंेगे। इसके उपरान्त 11ः15 बजे से 01ः30 बजे तक शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन मैनपुरी के अधिकारी मौजूद रहेगे। इसके उपरान्त शाम 06ः00 बजे नगर पंचायत सिरसागंज के नवनिर्वाचित चैयरमैन श्रीमती रंजना सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
पर्यटन मंत्री अगले दिन 28 मई, 2023 को सिरसागंज जिला फिरोजाबाद कैम्प कार्यालय पर पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त श्री जैन मंदिर शौरीपुर बटेश्वर जनपद आगरा में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे। इसका आयोजन डा0 अभय कुमार जैन, उपाध्यक्ष उ0प्र0 जैन शोध संस्थान लखनऊ द्वारा किया गया है। इसके पश्चात देर शाम तक लखनऊ वापस आने का कार्यक्रम है।