लखनऊ: दिनांक: 25 मई, 2023
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 26 मई 2023 को प्रयागराज व वाराणसी के दौरे पर रहेंगे । श्री मौर्य पूर्वाहन 11ः00 बजे के पी ग्राउंड प्रयागराज में गणेश केसरवानी नवनिर्वाचित महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। और अपराहन 5ः00 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिंगरा ,वाराणसी में वाराणसी के नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करेंगे।