उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत सिरसा अध्यक्ष व 11 सभासदों को दिलाई गोपनीयता की शपथ
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत सिरसा अध्यक्ष व 11 सभासदों को दिलाई गोपनीयता की शपथ


मेजा,प्रयागराज: नगर पंचायत सिरसा में शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन कुमार केशरी उर्फ लखन व सभी 11 सभासदों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत सिरसा में आयोजित समारोह में उपजिलाधिकारी करछना राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण करवाने के उपरांत अध्यक्ष विपिन कुमार केशरी उर्फ लखन के साथ सभी 11 सभासदों को नये कार्यकाल की बधाई दी और नगर के विकास में सभी से सहयोग का आह्वान भी किया।

प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि 'नई सरकार' सिरसा नगर पंचायत कस्बे के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाएगी। चेयरमैंन विपिन कुमार केशरी व सभासद कस्बे को सुविधा संपन्न बनाने में शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कस्बे के विकास में प्रशासन के स्तर से जो भी सहयोग होगा, उसे पूरा किया जाएगा। नगर पंचायत कोरांव में शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम केशरी और सभी 11 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत सिरसा

में आयोजित समारोह में उपजिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण करवाने के उपरांत अध्यक्ष के साथ सभी सभासदों को नये कार्यकाल की बधाई दी और नगर के विकास में सभी से सहयोग का आह्वान किया। जिसमें अधिशासी अधिकारी सिन्टू सेठ, राना सेठ, कल्लू केशरी, राजकुमार केशरी, सिरसा नगर वासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies