हमीरपुर स्थित सपरार प्रखण्ड, झांसी के अन्तर्गत निरीक्षण भवनों के बाउण्ड्रीवॉल की परियोजना हेतु 01 करोड़ रूपये की धनराशि हुई स्वीकृत।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हमीरपुर स्थित सपरार प्रखण्ड, झांसी के अन्तर्गत निरीक्षण भवनों के बाउण्ड्रीवॉल की परियोजना हेतु 01 करोड़ रूपये की धनराशि हुई स्वीकृत।


लखनऊ: दिनांक: 26 मई, 2023

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद हमीरपुर स्थित सपरार प्रखण्ड, झांसी के अन्तर्गत 08 निरीक्षण भवनों के बाउण्ड्रीवॉल निर्माण की परियोजना हेतु 01 करोड़ रूपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस सम्बंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किये जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। प्रायोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जायेगा। अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इस समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies