मांडा प्रयागराज मांडा थाना क्षेत्र मांडा खास में बीते शुक्रवार की देर रात्रि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँचे मांडा थाने के पुलिसकर्मियों ने शव को पंजीकृत कर दाह संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।
बता दे मांडा खास निवासी विनोद कुमार पुत्र शोभनाथ ड्राइविंग करके अपना अपने परिवार का भरण पोषण व जीवन यापन करता था। लेकिन बीते शुक्रवार की देर रात्रि में काम से घर लौट कर पास के ही बिजली के खम्बे पास में पेशाब कर रहा था। इसी बीच आसमान पर बिजली की तेज कड़ कड़ाहट से युवक बिजली की चपेट में आ गया आनन फानन मे आस पास के लोगों ने तत्वकाल मांडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। जिससे मृतक के माता पिता, पत्नी नेहा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल हो हो गया है। बताया जाता है कि मृतक विनोद कुमार अपने चार भाईयो में सबसे छोटा था। इसके पहले भी दो भाईयो की लंबी बीमारी व एक्सिडेंटल से मौत हो चुकी है। जिससे परिवार की सारी जिम्मेदारी मृतक विनोद कुमार पर पड़ गयी और साल भर पहले उसकी शादी कर दी गयी जिससे पत्नी नेहा से पुत्र प्राप्त हुआ। मृतक की पत्नी नेहा कुमारी ने मांडा थाने मे तहरीर देकर आर्थिक सहायता की मांग की।