आकांक्षा दुबे: मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब', पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आकांक्षा दुबे: मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब', पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां


भदोही, वाराणसी: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस घटना के 7 दिनों के बाद भी आरोपियों से काफी दूर है। हर कोई इस मामले का सच जानना चाहता है। शुक्रवार को सारनाथ थाने में धरना-प्रदर्शन करने वाली आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे शनिवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के कार्यालय पहुंचीं।
पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा को मारा है। मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब। इतना कहकर वो बिलख पड़ीं। रोते-रोते बदहवास हो गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने मधु दुबे को सहारा दिया। पुलिस आयुक्त ने ढाढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। साल के एक भांजे ने 45 साल की अपनी मामी के प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज
भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव बीते रविवार को सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके सहयोगी संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है।
 शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचीं मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर सिंह अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिल गई है। इस कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
आकांक्षा दुबे की मां को मिला लोक कलाकारों का साथ
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां को भदोही जिले के लोक कलाकारों का साथ मिला है। शनिवार को आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास बरदहां पहुंचे लोक कलाकारों ने शोक संवेदना प्रकट की और न्याय की इस लड़ाई में साथ देने का वादा किया। लोक कलाकारों ने सरकार से इस मामले में निष्पक्ष जांच के साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। यह भी कहा कि परिजनों को पांच करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। वादा किया कि जरूरत पड़ी तो लोक कलाकार सीएम योगी से भी मिलेंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies