जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं,समाधान दिवस में कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुई, 22 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं,समाधान दिवस में कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुई, 22 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस-तहसील बारा

जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

समाधान दिवस में कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुई, 22 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को बारा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हंै साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि निस्तारण में विलम्ब पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रार्थीं छेदीलाल कुशवाह पुत्र श्रीनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम टिकरी कला(डाडी) तहसील बारा ने रिगवा मोड़ हाइवे से लालापुर मार्ग के बीच ग्राम रिगवा पुलिया से अंदर होते हुए ग्राम टिकरी कला(डाडी), जो बाहाला प्रखण्ड नहर की पटरी है, को पक्का बनाये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ जसरा को उक्त प्रार्थनापत्र पर नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आख्या उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। इसी प्रकार राजाराम पुत्र कन्हैयालाल निवासी ग्राम पटिवार तहसील बारा ने अपनी भूमि पर कुछ लोगो के द्वारा अवैध रूप से मकान के निर्माण किए जाने की शिकायत की, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी बारा एवं थानाध्यक्ष शंकरगढ़ को प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराये जाने तथा मौके पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। प्रार्थी इन्द्रपाल पुत्र बन्धू निवासी सेहुडा, ब्लाक जसरा तहसील बारा ने वृद्धा वस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं बीडीओ जसरा को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा है। प्रार्थी घनश्यामदास पुत्र अमृतलाल निवासी गोइसरा थाना लालापुर ने अपनी जमीन पर कराये जा रहे निर्माण कार्य को कुछ लोगो के द्वारा न करने देने की शिकायत की, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी बारा को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत करने तथा आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है।
     सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, उपजिलाधिकारी बारा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies