राहुल गाँधी की सदस्यता मामले को लेकर कांग्रेसियो ने निकाला कैंडल मार्च
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राहुल गाँधी की सदस्यता मामले को लेकर कांग्रेसियो ने निकाला कैंडल मार्च

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद राहुल गाँधी की सदस्यता मामले को लेकर शुक्रवार की शाम को कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडल मार्च कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता व महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा के नेतृत्व में निकाला गया। कैंडल मार्च पार्टी कार्यालय कमला नेहरु भवन से लेकर रिकाबगंज चौराहे तक निकाला गया। जिसके बाद पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पत्रकारों से बात करते हुए तेज तर्रार युवा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राहुल गाँधी ने संसद में प्रधानमंत्री से तीन सवाल पूछा था जिसका प्रधानमंत्री ने एक भी जवाब नही दिया उल्टे राहुल गाँधी के सवाल को देश पर हमला करार दे दिया गया। सवाल उठाया गया कि क्या पीएम के कारोबारी मित्र अडानी के ग्रुप पर सवाल करना देश पर हमला है? सत्ता पक्ष चाहे जो भी आरोप लगाता रहे लेकिन कांग्रेस पार्टी जनहित में सवाल उठाना बंद नही करेगी। अखिलेश यादव में कहा कि सरकार बताए कि सेल कम्पनियो के माध्यम से अडानी ग्रुप में लगा 20 हज़ार करोड़ रुपये किसका है? यह सेल कंपनियां किसकी है? जब अडानी की कम्पनियो के शेयर लगातार गिर रहे है और गिर कर 60 फीसदी तक गिर गए तो किसके आदेश से अडानी को कम्पनियो में एसबीआई और एलआईसी की पूंजी लगाई जा रही थी। साथ मे अखिलेश यादव ने कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाये रखना ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, बृजेश रावत, सुरेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, गौरव तिवारी वीरू, उमेश उपाध्याय, डॉ विनोद गुप्ता, अशोक राय, रामनरेश मौर्य, रामकरन कोरी, विजय पाण्डेय, प्रमिला राजपूत, आज़ाद रावत, शिवकुमार गुप्ता,राहुल मौर्य, रामअवध आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies