प्रयागराज: माननीय विधान परिषद सदस्य डा0 के0पी0 श्रीवास्तव ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का फीता काटकर किया उद्घाटन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: माननीय विधान परिषद सदस्य डा0 के0पी0 श्रीवास्तव ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का फीता काटकर किया उद्घाटन

प्रयागराज: माननीय विधान परिषद सदस्य डा0 के0पी0 श्रीवास्तव ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का फीता काटकर किया उद्घाटन

माननीय विधान परिषद सदस्य ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
प्रयागराज(ए पी सिंह): संचारी रोग नियन्त्रण अभियान (प्रथम चरण-माह अप्रैल 2023) का उद्घाटन शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से माननीय डा0 के0पी0 श्रीवास्तव विधान परिषद सदस्य द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित किया जाता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का नोडल बनाया गया है। इस अभियान में नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग एवं सूचना विभाग को मिलकर शासन ने सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त सभी विभागों द्वारा जन-जागरूकता, साफ-सफाई, कचरा- निस्तारण, जल भराव रोकने, फागिंग आदि कार्यो को सम्पादित किया जाना है। माननीय डा0 के0पी0 श्रीवास्तव जी ने इस अभियान का फीता काट कर शुभारंभ किया एवं सुचारू रूप से संचालित करने की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विनोद कुमार जी ने किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोगों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नोडल होने के नातें स्वास्थ्य विभाग की विशेष भूमिका के विषय में चर्चा की एवं दस्तक अभियान में आशा एवं ऑगनबाड़ियों द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के विषय में वक्तब्य दिया तथा संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के संचालन में नगर निगम, पंचायती राज विभाग, आई0सी0डी0एस0 एवं अन्य विभागों के सराहनीय योगदान हेतु प्रशंसा की। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में समस्त विभागों को समन्वय बनाकर संचारी रोगों के नियन्त्रण हेतु कार्य करने के लिए अनुरोध किया और सोर्स रिडक्शन पर विशेष ध्यान देने एवं दस्तक अभियान के दौरान बुखार के रोगियों, आई0एल0आई0 केसेज, क्षय रोग के लक्षण युक्त, कुपोषित बच्चों एवं मच्छरों के प्रजजन स्थल की सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया।
अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज ने ‘‘7 का वार, संचारी रोगों की होगी हार‘‘ पर विशेष जोर देते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशों के पालन करते हुए अपने आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता का ध्यान, शौचालय की सफाई, लोगों को जागरूक करना एवं प्रचार प्रसार सामग्री को आमजन मानस तक पहुचाने हेतु निर्देशित किया। अपर नगर आयुक्त महोदय ने संचारी रोग नियन्त्रण हेतु कार्य करने के विषय में चर्चा की एवं समस्त सम्बन्धित विभागों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। मुख्य अतिथि डा0 के0पी0 श्रीवास्तव ने बताया कि संचारी रोगों के प्रति हम सब की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जनपद की घनी आबादी वाले क्षेत्रों, खराब सड़कों, बेसमेन्ट एवं नालियों में जल जमाव से मच्छरों में प्रजनन होता है जिससे मलेरिया डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ता है, इसलिए विशेषकर शहरी क्षेत्रों में संचारी रोगों पर नियन्त्रण हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला मलेरिया अधिकारी श्री आनन्द कुमार सिंह ने फाइलेरिया रोग के विषय में चर्चा करते हुए माननीय मुख्य अतिथि द्वारा मरीजों को एम0एम0डी0पी0 किट का वितरण कराया एवं महोदय द्वारा ही संचारी रोग अभियान से सम्बन्धित शपथ ग्रहण कराया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं माननीय मुख्य अतिथि जी ने नव निर्मित मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार का उद्घाटन किया एवं संचारी रोग नियन्त्रण अभियान से सम्बन्धित रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आशु पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सत्येन राय, डा0 तीरथ लाल, डा0 ए0के0 तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राघवेन्द्र सिंह, डा0 आर0के0 श्रीवास्तव, एपिडेमियोलाॅजिस्ट डा0 अन्शू वैश्य, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री विनोद कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री अरविन्द राय, पर्यावरण अभियन्ता श्री उत्तम कुमार वर्मा, समस्त जोनल अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री जितेन्द्र गाॅधी, समस्त वार्ड सफाई निरीक्षक, डब्ल्यू0एच0ओ0 से एस0एम0ओ0 डा0 आलोक कुमार, यूनिसेफ से डी0एम0सी श्री अमर सिंह, मलेरिया एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies