योगी सरकार के छह साल: अखिलेश यादव ने विकास के दावों पर उठाए सवाल, बोले- सिर्फ सपने न दिखाएं
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

योगी सरकार के छह साल: अखिलेश यादव ने विकास के दावों पर उठाए सवाल, बोले- सिर्फ सपने न दिखाएं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में भाजपा सरकार के छह साल पूरे होने पर कहा कि सरकार अपनी छठी मना रही है और रोबोटिक प्लांट बनाने के सपने दिखा रही है। वो जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार को अपने का हिसाब देना चाहिए सपने नहीं दिखाने चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में भाजपा सरकार के छह साल पूरे होने पर कहा कि सरकार अपनी छठी मना रही है और रोबोटिक प्लांट बनाने के सपने दिखा रही है। वो जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार को अपने काम का हिसाब देना चाहिए सपने नहीं दिखाने चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के या अन्य आरोप लगे हैं उनका क्या हुआ ये भी बताना चाहिए। अखिलेश यादव ने एक के बाद एक सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा रात भर चलाई तो क्या हुआ? चिकित्सा शिक्षा विभाग का क्या हाल है? आठ हजार स्कूलों में सिर्फ एक अध्यापक है। एक वीसी को बचाने के लिए क्या नहीं किया जा रहा है? उन्होंने सरकार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनवाने के दावे पर कहा कि गोरखपुर में सपा सरकार ने 14 फ्लोर का अस्पताल प्रस्तावित किया था जिसे आठ मंजिल का कर दिया गया। प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ का क्या हाल है? क्या वहां पर अध्यापक हैं? अखिलेश यादव ने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को रेफर कर रहे है। सरकार बताए कि पीजीआई और केजीएमयू में कितनी मशीनें खरीदी गई हैं। किसानों का बकाया क्यों नहीं दिया गया है? अखिलेश यादव रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में बीते छह वर्षों में किए गए विकास के दावों पर सवाल उठा रहे थे। 
सरकार बताए कि लोगों की आय कैसे दोगुनी हो गई
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि लोगों की आय दोगुनी हो गई है। उन्हें ये भी बताना चाहिए कि कैसे? सरकार के दावे झूठे हैं। उन्होंने झूठ को सही साबित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की एक एजेंसी रखी हुई है।

प्रदेश में निवेश के दावे पर अखिलेश ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि किस जिले में कितना निवेश आया है। प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होने का दावा करने वाले बताएं कि उन्होंने खुद कितने बनवाए। सरकार नौजवानों को प्राथमिकता बता रही है लेकिन बताए कितनों को रोजगार दिया। कालेज की भर्ती में आरक्षण में खिलवाड़ कर रहे हैं। वीसी को लेकर डबल इंजन सरकार आमने सामने है।
नीति आयोग ने कहा कि यूपी तो 22वें स्थान पर है
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के नंबर एक पर होने का दावा किया अगर नीति आयोग की बात मानें तो यूपी 22वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश में जातीय जनगणना की मांग करती है। उसके बिना विकास नहीं हो सकता है। कहा कि आज देश के सामने सवाल है कि संविधान बचेगा या नहीं। पढ़ा लिखा व्यक्ति झूठ को सच मानने लगे तो खतरा बड़ा हो जाता है।

लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग गांव-गांव जाएंगे। पांच जून तक गांव-गांव में संगठन पहुंचाया जाएगा। 

जो राहुल गांधी के साथ हुआ वो आजम खां के साथ हो चुका है
अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कहा कि जो राहुल के साथ हुआ वो यूपी आजम खां के साथ और उनके बेटे के साथ हो चुका है। दीपक यादव , रमाकांत यादव और इरफान को फंसाया गया। सरकार इस तरह का काम कर रही है। आरिफ ने सारस की जान बचाई। अब उसे सजा दी जा रही है।

राष्ट्रीय दलों को क्षेत्रीय दलों से खतरा नहीं
कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय दल यह भूल जाएं कि क्षेत्रीय दल उनका नुकसान कर रहे हैं। क्षेत्रीय पार्टियों को बड़ी पार्टी से खतरा है। जो दल मजबूत हैं उनके नेतृत्व में दूसरे दल सामने आएं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies