जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

कराये गये निर्माण कार्यों का टीम बनाकर सत्यापन कराये जाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियोें को निरंतर फील्ड भ्रमण कर कराये जा रहे निर्माण कार्यों का अनुश्रवण करने एवं भ्रमण की डायरी बनाकर उसको प्रतिदिन अद्यतन करते रहने के निर्देश दिए है साथ ही निरीक्षण आख्या भी प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया है। ग्रामीण पाइप्ड पेयजल परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने श्रंृगवेरपुर में कराये जा रहे किसान कल्याण केन्द्र के कार्य को तेजी के साथ पूरा कराये जाने के लिए कहा है। एसआरएन बाल रोग चिकिसालय के कार्य को भी शीघ्रता के साथ पूरा कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सीएससी कोटवा, राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद, हण्डिया में लाक्षागृह के निर्माण कार्य, राजकीय महिला छात्रावास, कोरांव में अग्निशमन, धनूपुर में कस्तूरबा गांधी, सहसों किसान कल्याण केन्द्र, पाॅलिटेक्निक बारा व फाफामऊ, आईटीआई कोरांव, होम्यिोपैथिक मेडिकल कालेज सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यो को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा किए गए कार्यों का टीम बनाकर सत्यापन कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies