सड़क किनारे ई-रिक्शा पटलने से बालिका की मौत: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सड़क किनारे ई-रिक्शा पटलने से बालिका की मौत: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज

मिर्जापुर: चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह तिराहा-पुरानेबाड़ा के बीच में सोमवार को शाम को सड़क किनारे ई-रिक्शा पलट कर गड्ढे में चला गया। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार बालिका भी नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पास खड़े ई-रिक्शा के चालक व बालिका के पिता उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ रोड़ निवासी राजू ई-रिक्शा चलाते हैं। अपनी आठ वर्षीय पुत्री प्रीति के साथ चील्ह में किसी रिश्तेदारी में गए थे। शाम को वे ई-रिक्शा पर पुत्री को बैठाकर घर लौट रहे था। रास्ते में चील्ह तिराहा और पुरानेबाड़ा के बीच ई-रिक्शा को सड़क किनारे खड़ा कर सब्जी लेेने लगे। इसी बीच ई रिक्शा सड़क किनारे पलटकर 10 फीट नीचे चला गया। ई-रिक्शा सड़क से नीचे जाते देख राजू दौड़े, तब तक ई-रिक्शा सड़क किनारे नीचे पलट गया था। इस हादसे में बालिका घायल हो गई। वे उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर ने बताया कि ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ी थी। जो नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की पुत्री की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies