बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत:देर रात बरात से लौटते समय
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत:देर रात बरात से लौटते समय


जमालपुर क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचन स्टेट हाइवे पर रविवार को देर रात बरात से लौटते समय मठना गांव के पास विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेजा गांव निवासी पंकज कुमार (25) पुत्र स्व. रामदयाल प्रसाद की परवरिश रामनगर वाराणसी में उनके मामा के यहां हुई थी। मामा के गांव में एक शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए पंकज कुमार बाइक से अपने साथी सुनील यादव (26) के साथ रविवार को आए थे। शादी में शामिल होने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पंकज अविवाहित थे और माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी को दो बहने हैं। पिता की मौत के बाद पंकज मामा के घर रहते थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies